फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। पहले यह सुविधा सिर्फ इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को ही मिलती थी। लेकिन अब यह सुविधा मेडिकल कॉलेज की एक्सरे लैब में शुरू होगी। इसके लिए निजी कंपनी के साथ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अनुबंध कर लिया है। डिजिटल एक्स-रे के साथ पूरी रिपोर्टिंग ऑनलाइन होगी। इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट ऑनलाइन रिपोर्टिंग करेगा।
विज्ञापन


चंबा जिले में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा अभी तक सरकारी और निजी अस्पताल में कहीं पर भी मरीजों को नहीं मिल रही है। ऐसे में डिजिटल एक्स-रे सेवा जिले के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। डिजिटल एक्स-रे में मरीज की हड्डियों के टूटे हिस्से का डॉक्टर आसानी से पता लगा पाएंगे। डिजिटल एक्सरे में हड्डियों का एक-एक भाग साफ दिखाई देता है। इससे डॉक्टर को भी मरीज का उपचार करने में आसानी रहेगी। इसके साथ ही छह घंटे के भीतर मरीजों को अपनी रिपोर्ट मिलेगी।
सबसे बड़ी खासियत यह है मरीजों को डिजिटल एक्स-रे करवाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने होंगे। मरीजों से एक्स-रे मुफ्त में होंगे। एक्स-रे का जो भी खर्चा आएगा। उसे मेडिकल कॉलेज के आरकेएस फंड से चुकाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में यह डिजीटल एक्स-रे की सुविधा इसी माह से शुरू हो जाएगी। एक्स-रे लैब को डिजिटाइजेशन करने के लिए कंपनी सीआर सिस्टम और सीआर कैसेट समेत अन्य सभी जरूरी उपकरण स्थापित करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में अभी तक कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जाता है। ऐसे में मरीजों को डिजिटल एक्स-रे सेवा का काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिलह्य की छह लाख आबादी बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज को प्राथमिकता देती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे लैब में अब डिजिटल एक्स-रे होंगे। इसके लिए निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। डिजिटल एक्स-रे का मरीजों और डॉक्टर को दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें