फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के एक लाख 69 हजार बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले के सभी ब्लॉकों में विभाग की ओर से पहले से ही दवाई की सप्लाई की जा चुकी है। बुुधवार को सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को यह दवाई खिलाई। अगर कोई बच्चा किसी कारणवश दवाई को खाने से वंचित रह जाता है, तो उसे आठ मई को फिर से यह दवाई खिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। पांगी, भरमौर, सलूणी, चुराह, भटियात, डलहौजी और चंबा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवाई खिलाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकमल ने बताया कि बच्चों को एलबेंडाजोल की दवाई खिलाने को लेकर विभाग ने तैयारियां पहले से कर रखी थी, जो बच्चे इस दवाई को खाने से वंचित रह जाएंगे। उन्हें आठ को दवाई खिलाई जाएगी। लक्ष्य की आपूर्ति के लिए देर शाम को सभी ब्लॉकों से फीड बैक ली जाएगी। इसके बाद पता लगेगा कि उपरोक्त लक्ष्य से कितने बच्चे दवाई खाने से छूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें