फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल प्रतियोगिता में मनीषा और हितेंद्र अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज सरू में मॉडल बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी और संस्कृत विषयों से संबंधित मॉडल तैयार किए गए। इसमें सभी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षुओं ने विस्तार से अपने-अपने मॉडलों का व्याख्यान किया। कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन करने का मकसद ज्ञान वर्धन करना है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं ने बेहतरीन मॉडल बनाए। मॉडल प्रतियोगिता में पहला स्थान मनीषा और हितेंद्र ने हासिल किया। जबकि श्वेता और अनिता और पूजा और निशा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें