फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-खज्जियार सड़क आठ दिन बाद बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग आठ दिन बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। मार्ग बंद होने से पर्यटक खज्जियार नहीं पहुंच पा रहे थे क्योंकि कैलाश दर्शन मोड़ के पास आठ दिन पहले भारी बर्फबारी होने से भूस्खलन हुआ था, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके अलावा दर्जनों देवदार के पेड़ सड़क पर गिरे हुए थे। लोग बड़ी मुश्किल से मार्ग पर पैदल आवाजाही कर पा रहे थे। बुधवार को लोनिवि ने दो जेसीबी लगाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

कैलाश दर्शन मोड़ के पास रास्ते पर गिरी चट्टानों और मलबे को जेसीबी से हटाया गया। इसके अलावा सड़क पर गिरे पेड़ों को भी लोनिवि ने सड़क किनारे कर दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सके। सड़क यातायात के लिए बहाल होने पर खज्जियार के होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मार्ग बंद होने से खज्जियार में पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसकी वजह से उनका धंधा भी मंदा हो गया था। इतना ही नहीं, स्थानीय लोग भी मार्ग बंद होने से मायूस हो गए थे क्योंकि स्थानीय लोगों का व्यवसाय मुख्य रूप से पर्यटन पर ही निर्भर है। ऐसे में सड़क बहाल होने पर स्थानीय लोगों ने लोनिवि का आभार जताया है। अब पर्यटक वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंच पाएंगे। उधर, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें