फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़-बकरियां चुराने वाले दो लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत भनौता के तहत आते गांव भनौता निवासी कमल सिंह की 9 भेड़-बकरियों को चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी हुई भेड़-बकरियां भी बरामद कर ली हैं।
गौरतलब है कि पुलिस चौकी द्रडा का पुलिस दल मंगलवार समय करीब साढ़े नौ बजे शाम चनेड़ की तरफ गश्त पर थे। चनेड़ गांव में पहुंचने पर कमल सिंह पुत्र प्रेम लाल गांव भनौता ने उन्हें एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत पत्र के माध्यम से कमल सिंह ने बताया कि 5/6 जनवरी की आधी रात के समय उसकी सात बकरियां और दो भेड़ों को चोर चुरा ले गए हैं। कमल सिंह ने भेड़-बकरियां चुराने का शक छाजू राम गांव देहरी, ब्यास देव निवासी कोउला, लालू निवासी द्रब्बड़ और बरकत अली निवासी कल्हेल पर जताया। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना चंबा में 457, 380, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद चोरी की घटना की बारीकि से तफ्तीश की गई। इसी के चलते बुधवार को मुख्य आरक्षी माधो राम, सोमदत्त, आरक्षी विनोद कुमार का एक दल गांव द्रुमनी के लिए रवाना हुआ। यहां पर दो आरोपियों लालू और छाजू राम को शाम साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मौके से 7 बकरियां और 2 भेड़ों को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भेड़-बकरियां चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से पुलिस टीम को चोरी हुई भेड़-बकरियां भी बरामद हुई हैं। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें