फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में गिरे पेड़ों पर वन महकमे की रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत सिंगी और धामग्रां के जंगलों में भारी हिमपात से गिरे पेड़ों पर अब फील्ड कर्मियों की नजर रहेगी। इस संदर्भ में वन विभाग की ओर से फील्ड कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक फील्ड कर्मचारी नजर रखेंगे कि कहीं लोग इन पेड़ों को तो काट नहीं रहे। इसके साथ-साथ फील्ड कर्मचारियों को गिरे पेड़ों की संख्या की रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। विभाग ने यह भी कहा है कि गिरे पेड़ों को अगर कोई भी व्यक्ति काटता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में बीते दिनों भारी बर्फबारी हुई थी। इससे इन जंगलों में एक फीट के करीब हिमपात हुआ। हिमपात के कारण वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी की वजह से सैकड़ों पेड़ जड़ों से उखड़ गए। हालांकि, विभाग काफी दिनों से नुकसान का आकलन कर रहा है लेकिन अभी तक कितने पड़े गिरे हैं, विभाग के पास यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है। फिलहाल, विभाग ने इन गिरे पेड़ों पर नजर रखने के लिए फील्ड कर्मचारियों को आदेशित कर दिया है।
विज्ञापन

पेड़ काटे तो होगी कार्रवाई : कुलदीप
वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि धामग्रां व सिंगी के जंगलों में बर्फबारी के कारण पेड़ गिरे हैं। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों पर नजर रखने के लिए फील्ड कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं। कहा कि पेड़ों की संख्या का भी पता लगाया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति पेड़ों को काटता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें