फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ डाकघ्रराें में चार दिन से कामकाज ठप

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल में डाक विभाग की नौ शाखाओं में चार दिनों से कामकाज पूरी तरह से ठप है। क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से इस तरह की समस्या पेश आई है। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शाखाओं में किसी प्रकार के पैसों का लेनदेन नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को निराश होकर डाकघर से लौटना पड़ रहा है। डाकघर संघणी, भांदल, डांड, डियुर, खरोटी, किहार, किलोड़, सिंगाधार और सलूूणी में चार दिनों से सेवाएं बाधित पड़ी है। इन डाकघरों के अधीन पांच हजार पेंशन धारक आते हैं। जो अपनी पेंशन निकालने के लिए डाकघर का चक्कर काट रहे हैं। मगर उन्हें इंटरनेट न होने की वजह से पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोग डाकघरों में ही पैसों का लेनदेन करते हैं। जो चार दिनों से लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा ही चलता रहा तो स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए पैसों की आवश्यकता रहती है। डाकघरों में लोग पेंशन, पैसों का लेनदेन, एफडी समेत अन्य कार्य करवाने के लिए आते हैं। स्थानीय निवासी चैन लाल, देवी सिंह, माधो राम, शेर सिंह, हरीश, सुनील, अमर चंद और कल्याण सिंह ने जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन से मांग की कि डाकघरों में चरमराई बीएसएनएल की सेवाओं को ठीक करवाया जाए। ताकि वह पैसों का लेनदेन कर सकेें।
विज्ञापन


उच्चाधिकारी को समस्या के बारे में किया सूचित : सर्वदयाल
डाकघर सलूणी के प्रभारी सर्वदयाल ने बताया कि बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। इसको लेकर जिला अधिकारी को भी अवगत करवा दिया है। जल्द ही समस्या का हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें