फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसराज बने राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के मंडल निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के मंडल निदेशक के चुनाव वीरवार को संपन्न हुए। इसमें तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया। हालांकि मुकाबला दो प्रतिभागियों के बीच में रहा। क्योंकि एक प्रतिभागी ने अपना समर्थन दूसरे प्रतिभागी को दे दिया था। मंडल निदेशक पद के लिए कुलदीप शर्मा, शेर सिंह और देसराज ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जबकि कुलदीप शर्मा ने चुनाव से एक दिन पहले अपना समर्थन देसराज को दे दिया। वीरवार को मंडल निदेशक के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई तो तीनों प्रतिभागियों को कुल 401 वोट पड़े। इसमें देसराज को सर्वाधिक 247, शेर सिंह को 137 व कुलदीप शर्मा को 17 वोट पड़े। देसराज को सबसे ज्यादा मत पड़े। इसके चलते उन्हें विजयी घोषित किया गया। जल्द ही देसराज मंडल निदेशक के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद देसराज ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सदर विधायक पवन नैयर सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने देसराज को साथ लेकर शहर में विजयी जलूस भी निकाला। बाजार के मुख्य चौक पर आतिशबाजी की गई। देसराज ने सभी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार जताया। इस मौके पर भाजपा चंबा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें