फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलोट में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। ग्राम पंचायत तुरकड़ा के गांव समलोट में एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेहोशी की हालत में व्यक्ति को सिविल अस्पताल चुवाड़ी लाया गया था। यहां व्यक्ति की गंभीर हालत होने को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज के जगह पठानकोट के अस्पताल में लेकर गए। मगर पठानकोट पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत तुरकड़ा गांव समलोट निवासी बाबू राम पुत्र चतरो राम की पत्नी सोमवार दोपहर के समय मवेशियों को चराने गई थी। इसी बीच भतीजी उसके घर पहुंची, तो वह कमरे के भीतर अचेत पड़े बाबू राम को देख सन रह गई। उसने भागकर फौरन उसकी पत्नी को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद बाबू राम की पत्नी ने घर पहुंचकर उसे सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे पठानकोट लेकर जा रहे थे। मगर बाबू राम ने पठानकोट पहुंचने से पहले बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। एसएचओ चुवाड़ी डीएस ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सिविल अस्पताल चुवाड़ी के एसएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि समलोट गांव के एक व्यक्ति का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें