फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवाहकों को भी नियमित करें सरकार

विज्ञापन
demand - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। अंशकालिक जलवाहक संघ चंबा की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ की प्रधान सुरेखा देवी ने की। बैठक में संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संघ की मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार को जल्द मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधान सुरेखा देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार 15 से 16 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अंशकालिक जलवाहकों को नियमित नहीं कर रही है। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बाकी कर्मचारियों की तरह जलवाहकों के लिए भी कम वर्ष नियमितीकरण के लिए निर्धारित किए जाएं। बैठक में इंद्रा देवी, किशोरी लाल, कुंतों देवी, प्रवीण कुमारी, कमला देवी, अंजू देवी, लाल चंद कौशल और अली हुसैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें