चंबा। जिले के सभी ग्रीष्मकालीन पाठशालाओं में स्कूली छात्र और छात्राएं नौवीं व कक्षा दसवीं में प्रवेश सात अप्रैल तक ले पाएंगे। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देशों में विभाग ने स्पष्ट किया है कि नौवीं और दसवीं कक्षा की प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो सात अप्रैल तक चलेगी। इनकी कक्षाएं आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा ग्यारहवीं और बारहवीं (ग्रीष्मकालीन तथा शीतकालीन) कक्षाओं में स्कूली छात्र-छात्राएं दस अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क प्रवेश ले पाएंगे। इसके साथ ही 11 अप्रैल से तीस अप्रैल तक विलंब शुल्क सहित प्रवेश छात्र-छात्राएं ले सकते हैं। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की नियमित कक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। गौरतलब है कि नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है।
इसके चलते अब स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने समय रहते सभी स्कूली छात्र-छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने का आह्वान किया है। देरी से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विलंब शुल्क देना होगा। शिक्षा विभाग ने इस बारे स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में स्कूल प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आह्वान किया है कि सभी स्कूली विद्यार्थी निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक प्रवेश हासिल करें।