फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों और शिक्षा विभाग कार्यालयों में अब बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
Biometric - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला के 15 प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालयों सहित प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय और डाइट सरू में अब बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगेंगी। इस संदर्भ में बजट का प्रावधान हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बजट संबंधित कार्यालयों को भेज दिया गया है।

इसके चलते अब यहां बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाते हुए कर्मचारी दिखेंगे। निदेशालय की ओर से विभाग के कार्यालयों में बायोमीट्रिक लगाने का मकसद समय पर कर्मचारियों को कार्यालयों में पहुंचाना है। ताकि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षा खंड कार्यालयों में लेटलतीफी कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए हर शिक्षा खंड को 15 हजार रुपये बायोमीट्रिक मशीन लगवाने के लिए जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जल्द ही जिला के 15 शिक्षा खंड कार्यालयों में कर्मचारी बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन


पचास स्कूलों में भी लगेंगी बायोमीट्रिक
जिले के पचास प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में भी बायोमीट्रिक लगने वाली है। इस मामले को लेकर विभाग ने सूची जारी कर दी है। इसे निदेशालय भेज दिया गया है। इस सूची में शिक्षा खंड चंबा-प्रथम के स्कूल परिहार, साहो-1, चंबा, चनेड़, पल्यूर, सिंगी, डूला व शिक्षा खंड मैहला-2 के रजेरा, करियां, मंगल व मैहला प्रथम-1 के मैहला जांघी, राख, कलसूंई, लोथल व शिक्षा खंड कियाणी के पुखरी, चकलू, कियाणी, करोड़ी व शिक्षा खंड गैहरा के तहत आते प्राइमरी स्कूल छत्तराड़ी, हिबरा व लिल्ह सहित शिक्षा खंड चंबा-1 के तहत आती माध्यमिक पाठशाला कसाकड़ा, सुल्तानपुर, भनौता चाहला, चमड़ोली, नगोड़ी, जुलाहकड़ी, धड़ोग, सरू व शिक्षा खंड मैहला द्वितीय के जंजला, भरियां, कुरांह, ककियां, हरदासपुरा, शिक्षा खंड मैहला प्रथम के लोथल, कुंडी, कियाणी शिक्षा खंड के लुडेरा, साल, सिद्दपुरा व घोल्टी और गैहरा शिक्षा खंड के तहत आते मिडल स्कूल लेच, हिबरा, छुद्रा, कांडी, बिहाली, बग्गी, बिहाली-प्रथम व जुंगरा शामिल है। खबर की पुष्टि कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें