चुवाड़ी (चंबा)। कालीघार-लाहडू़ मार्ग जल्द ही चकाचक होगा। लोक निर्माण विभाग चार सौ मीटर मार्ग को सीमेंट से पक्का करेगा। सड़क के पक्का होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस कार्य पर करीब अस्सी लाख रुपये खर्च होंगे।
लोक निर्माण विभाग ने काम को अवार्ड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी के सहायक अभियंता राजकुमार ने की है। गौरतलब है कि मार्ग की खस्ताहालत के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। जिला मुख्यालय के लिए छोटा मार्ग होने के चलते यहां से ही ज्यादातर लोग आवाजाही करना पसंद करते हैं। ऐसे में मार्ग की खस्ताहालत के चलते लोगों को परेशानियां पेश आती हैं।
लोक निर्माण विभाग उक्त मार्ग के चार सौ मीटर हिस्से को सीमेंट से बनाएगा। इससे बारिश से भी मार्ग को कोई नुकसान नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि करीब चार सौ मीटर हिस्से में सीमेंट से पक्की सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए करीब अस्सी लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।