फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात में नकल करते पकड़े तीन विद्यार्थी

विज्ञापन
Exam - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। भटियात उपमंडल में शिक्षा बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने तीन नकल करते हुए विद्यार्थियों को पकड़ा है। तीनों विद्यार्थियों के खिलाफ केस बनाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह विद्यार्थी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुंडी में परीक्षा दे रहे थे।

बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने सुबह के समय नियमित विद्यार्थियों की परीक्षा के दौरान छापा मारा। इस दौरान तीन विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। खबर की पुष्टि एसडीएम भटियात बचन सिंह ने की है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा के पहले ही दिन फ्लाइंग स्क्वायड काफी सक्रिय दिखे।
विज्ञापन


सुबह के समय छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी की परीक्षा थी वहीं दोपहर के बाद एसओएस के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की टीम ने दबिश दी तो वहीं एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा की अगुवाई वाली टीम ने चंबा मंडल के परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाएं जांची।

इसके अलावा शिक्षा विभाग की टीम ने भी स्कूलों में परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। इंस्पेक्शन विंग के प्रधानाचार्य अशोक धीमान की टीम ने भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संधी, मसरूंड और पुखरी सहित सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहला में दबिश दी। जबकि इंस्पेक्शन विंग के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रणपतिया की अगुवाई वाली टीम ने सुबह के समय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुर्गेठी और चन्हौता स्कूल में दबिश दी। वहीं दोपहर बाद टीम ने गरोला और होली में छापामारी दी। इन केंद्रों में निरीक्षण के दौरान कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन


एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि चंबा मंडल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोर्ड और प्रशासनिक फ्लाइंग स्क्वायड सहित शिक्षा विभाग की टीमों ने दबिश दी। इस दौरान कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें