फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में होटलों, ढाबों और रेहड़ी-फड़ी की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार(चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात खज्जियार में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। उपायुक्त के निर्देशों के बाद वीरवार को वन्य प्राणी विभाग खज्जियार और राजस्व विभाग की टीम ने खज्जियार में कई व्यावसायिक संस्थानों की निशानदेही की। इस दौरान करीब 21 रेहड़ी धारकों की जगह मापी गई। इसके साथ ही आठ होटल, रेस्तरां और ढाबों की पैमाइश भी की गई। यह रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है कि खज्जियार में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन करने जा रहा है।
जानकारी के अनुसान प्रशासन खज्जियार में अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने वीरवार को निशानदेही करवाई। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी धारकों की जमीन मापी गई तो वहीं अन्य जगहों में भी पैमाइश की गई। गौरतलब है कि खज्जियार में अवैध कब्जाधारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अवैध रेहड़ी-फड़ी यहां की सुंदरता पर दाग लगा रही है। ऐसे में अब अवैध कब्जाधारियों पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को भेजी जाएगी निशानदेही की रिपोर्ट : प्रभात चंद
कानूनगो प्रभात चंद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में निशानदेही कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। मामले को लेकर आगामी कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें