फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली-उतराला सुरंग बनने की जागी उम्मीद

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के होली-उतराला सड़क को लेकर दिए बयान के बाद भरमौरवासियों में सड़क को लेकर आस जगी है। बैजनाथ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भरमौर और बैजनाथ के विधायक को इस सड़क को बनाने को लेकर बल देने की बात कही है। वर्ष 1990 में होली-उतराला सड़क स्वीकृत हुई थी। इसके बाद इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। मगर सड़क कुछ किमी बनने के बाद बंद हो गई औ इसके बाद इसका दोबारा कभी काम शुरू नहीं हो पाया। हालांकि भरमौर वासी सड़क को लेकर हर मंच पर इसको लेकर मांग करते रहे। होली से उतराला के लिए करीब 80 किमी लंबी सड़क बनाई जानी थी। इससे भरमौर से कांगड़ा, बैजनाथ और पालमपुर शिमला, मंडी सहित अन्य जिलों की दूरी में कम हो जाएगी। इसके अलावा भरमौर और होली में पर्यटक की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। जनजातीय क्षेत्र होली और भरमौर की काफी आबादी पालमपुर, बैजनाथ, धर्मशाला और शाहपुर में निवास करती है। मगर उन्हें आने-जाने में लंबा सफर तय करना पड़ता है। इस सड़क के बनने से यह सफर काफी कम हो जाएगा। इतना ही नहीं चंबा से शिमला जाने वाले लोग वाया होली-उतराला होकर शिमला पहुंच पाएंगे। इस सड़क के बीच में एक टनल का निर्माण भी प्रस्तावित है। मगर टनल तो दूर की बात है अभी तक सड़क का बंद पड़ा कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वर्ष 1990 के बाद जो भी सरकारें बनीं, उन्होंने सड़क को बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सरकार में सड़क को बनाने का मुद्दा उठाया है। इसको लेकर भरमौर की 60 हजार आबादी को दोबारा आस जगी है। व्यापार मंडल प्रधान विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष देसराज, मनोज ठाकुर, सेब फल फूल उत्पादक संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा ग्रामीणों मेें राजेश कुमार, सुरेंद्र, अजय कुमार और रविंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उपरोक्त सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें