फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा पंचायत के तीन गांवों में बिजली की आंखमिचौनी

विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत देहरा के तीन गांवों में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान है। इसके चलते इन गांवों के करीब सौ परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों गांवों के लिए एक ही ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इसके चलते बिजली की आंखमिचौनी की समस्या बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के बारे में वे कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक विद्युत बोर्ड ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। इसके चलते उनकी परेशानियां बढ़ रही है। एक ही ट्रांसफार्मर से सौ घरों को रोशनी देने के मामले में ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार देहरा पंचायत के गांव दन्तुई, कलप्रेही और कुंडा में सौ विद्युत उपभोक्ता है। मगर यहां बिजली की आंखमिचौनी की समस्या है। रमेश कुमार, देहतू राम, भीष्म सिंह, उर्मिला देवी, विमला देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, बलदेव सिंह, परस राम, राजकुमार, उत्तम दास, सतेंद्र कुमार और ज्योति देवी ने बताया कि बिजली की आंखमिचौनी से जहां उन्हें परेशानियां पेश आती है तो वहीं स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई भी खासी प्रभावित होती है। जैसे ही बच्चे पढ़ने बैठते हैं तो बिजली गुल हो जाती है और काफी देर बाद बहाल होती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या के बारे में कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान करने में विद्युत बोर्ड ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि यह समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें