फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. साई दास को धनवंतरि अवार्ड

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धनवंतरि दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसका शुभारंभ उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पवन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न स्थानों से आए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर आयुर्वेद पर विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों ने अपने-अपने विचार भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्टी डॉयरेक्टर आयुर्वेदिक विभाग सतीश शर्मा, डॉ. साई दास शर्मा, डॉ. अनिल भाई पुरी, डॉ. योगेश नरयाल, डॉ. अनिल शेखरी, डॉ. संदीप जमवाल, डॉ. मीनाक्षी वैद और डॉ. वंदनी सरस्वती मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान साई दास को धनवंतरि अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हवन पूजा का भी आयोजन हुआ। इसमें सभी महानुभावों ने आहुति डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें