चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट व टीबी प्रोग्राम सुपरवाइजर मौजूद रहे। कार्यशाला में टीबी की दवाई के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर विक्रम कुमार व डॉ. देवेंद्र ने उपस्थित फार्मासिस्ट को टीबी दवाई के रख रखाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।