फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्पोर्ट्स मीट में जुटेंगे प्रदेश के 500 प्रतिभागी

Tue, 08 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता इस बार जिला चंबा में होगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इन्हें विभिन्न दायित्व दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि 24 से 26 अक्तूबर तक होने वाली 11वीं अंतर जिला स्तरीय उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। बताया कि प्रतियोगिता में खेलकूद गतिविधियों के अलावा संस्कृत गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।
बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को संबंधित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण कुमार मेहता ने उपायुक्त का प्रशासन की तरफ से सहयोग के लिए आभार जताया। प्रवीण मेहता ने बताया कि इस स्पोर्ट्स मीट में 12 जिलों के लगभग 400 से 500 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स और अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें