फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने रोके पेंशनरों के वित्तीय लाभ : ओबराय

Tue, 08 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार पर पेंशनभोगियों के वित्तीय लाभ रोकने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के राज्य प्रमुख प्रवक्ता पीसी ओबराय ने कहा कि पेंशनरों को वर्ष में दो बार मिलने वाले महंगाई भत्ते को भी 1 जनवरी, 2023 से जारी न करने पर राज्य का पेंशन धारक नाखुश हैं। ओबराय ने कहा कि सरकार छठे पे-कमीशन के एरियर की अदायगी में भी विलंब कर रही है।
विज्ञापन

जो लाभ 1 जनवरी 2016 से दिए जाने चाहिए थे, उनके आदेश 11 फरवरी 2022 को जारी किए। उसमें 50 हजार नवंबर 2022 और कुछ वर्ष 2024 में देय कर शेष का एरियर अभी भी नहीं जारी किया गया। जुलाई 2022 की महंगाई भत्ते का चार प्रतिशत एरियर भी जुलाई 2022 से फरवरी 2024 तक नहीं दिया गया। एरियर रिलीफ की भी तीन किस्तें अभी नहीं दी गई हैं। जुलाई 2024 की किस्त भी नहीं दी गई है। राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं तो उन्हें आश्वासन ही दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें