फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता के 500 घरों को मिलेगी सीवरेज सुविधा

Wed, 23 Sep 2026 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सिहुंता क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की मांग पूरी होने जा रही है। जल शक्ति विभाग ने करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

योजना के तहत करीब 500 घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सीवरेज सुविधा न होने से क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशानी उठानी पड़ती थी।
योजना पूरी होने के बाद घरों से निकलने वाले गंदे पानी और सीवरेज की उचित निकासी हो सकेगी। इससे खुले में गंदगी फैलने की समस्या कम होने के साथ क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से सिहुंता में सीवरेज सुविधा की मांग उठा रहे थे। योजना को मंजूरी मिलने और काम शुरू होने से लोगों में खुशी है। विभाग सीवरेज नेटवर्क तैयार करने के साथ पात्र घरों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेगा।
सीवरेज का काम प्रगति पर है। लोगों की मांग पर विभाग ने योजना का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद बजट जारी किया गया है। -राजेश मोंगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें