फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 5 गोशालाएं और साढ़े तीन हजार घास की पूलियां जलकर राख

Mon, 20 Nov 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के फागड़ी पंचायत के मंगलेरा गांव में धूं-धूं कर जलती गौशाला और घास में लगी आग को बुझाने की
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला की फागड़ी पंचायत के मंगलेरा गांव में सोमवार देर शाम करीब 5:00 बजे पांच लोगों की गोशालाओं में आग गई। इससे साढ़े तीन हजार घास की पूलियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

उखाड़कर रखी पुराने मकान की देवदार की लकड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में करीब छह लाख के नुकसान का अनुमान है।
मैहला पंचायत के उपप्रधान भुवनेश कटोच ने बताया कि देर शाम को फागड़ी पंचायत के मंगलेरा गांव में भूपेंद्र कुमार पुत्र कमल, अशोक कुमार पुत्र कमल, रमेश कुमार पुत्र बालकृष्ण, विनीत पुत्र अश्वनी कुमार की गोशालाओं में आग लग गई। धुंआ देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मवेशियों को खुले में छोड़ दिया। ग्रामीण बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते सर्दियों के लिए एकत्रित कर रखी गई घास पूरी तरह से जल गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। जवानों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का कार्य शुरू किया। देर शाम 7:00 बजे तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें