फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में उगाए 485 अफीम के पौधे करवाए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मथोलु में दी दबिश
चुवाड़ी थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। एंटी नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भटियात विधानसभा क्षेत्र के मथोलु गांव में दबिश देकर खेतों में उगाए 485 अफीम के पौधे नष्ट करवाए हैं। चुवाड़ी पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एंटी नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने चरण सिंह और तिलक राज निवासी गांव मथोलु डाकघर कुड्डी तहसील भटियात जिला चंबा के खेतों में दबिश दी। टीम ने दोनों आरोपियों के खेतों से 485 अफीम के पौधे बरामद किए। टीम ने अफीम के पौधों को नष्ट करवाकर चुवाड़ी पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आगामी जांच आरंभ कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कांगड़ा जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम ने चुवाड़ी थाना के तहत आते मोरथु गांव में दबिश देकर दो लोगाें के खेतों से अफीम के पौधे नष्ट करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें