फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विस अध्यक्ष ने जरई में किया लाइब्रेरी का लोकार्पण

विज्ञापन
ककीरा जरई  में निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का विधिवत लोकार्पण करने से पूर्व पूजा-अर्चना करते विधान
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने ग्राम पंचायत ककीरा के जरई में दस लाख रुपये की लागत से बनी एक आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के अलावा समाचार पत्र, मैगजीन, इंटरनेट की सुविधायुक्त दो डेस्कटॉप कंप्यूटर और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन के सुधार के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था का होना आवश्यक है। प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए बचनबद्ध है। इसके लिए अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय गांववासियों विशेषकर युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर ककीरा के जरई में खोली गई लाइब्रेरी का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण आज हिमाचल प्रदेश का युवा भी इससे अछूता नहीं है। इसलिए युवा पीढ़ी को बेहतर विकल्प प्रदान किया जाना महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें