फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान के फैन पार्क में 46 हजार दर्शकों ने देखा मैच

Mon, 04 May 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में आईपीएल फैन पार्क में मैच देखते लोग।संवाद
विज्ञापन
पूरी दुनिया ने देखा क्रिकेट का जुनून, वैश्विक पटल पर दिलाई जिले को नई पहचान
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फैन पार्क का उल्लेख होने से जिले के पर्यटन को भी मिलाबूस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दो दिवसीय आईपीएल फैन पार्क ने न केवल स्थानीय स्तर पर रिकार्ड तोड़ भीड़ जुटाई, बल्कि डिजिटल क्रांति के इस दौर में चंबा का नाम विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर ला दिया है।
बीसीसीआई और एचपीसीए की ओर से चौगान में स्थापित आईपीएल फैन पार्क में करीब 46 हजार दर्शकों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। दो दिन तक चले क्रिकेट के महाकुंभ में 46,032 दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर नया रिकॉर्ड बनाया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को आईपीएल के रोमांच का आगाज 21,465 दर्शकों की भीड़ से हुआ। इनमें 14,769 पुरुष, 2,985 महिलाएं और 3,689 बच्चों सहित 22 विशिष्ट अतिथि शामिल रहे। अंतिम दिन 24,567 लोग चौगान पहुंचे। इनमें 14,769 पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या बढ़कर 4,985 और बच्चों की संख्या 4,791 तक पहुंच गई। 22 विशिष्ट अतिथि भी ऐतिहासिक पल के गवाह बने। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान चंबा के फैन पार्क और दर्शकों के उत्साह का जिक्र होने से इस ऐतिहासिक शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। इस दो दिवसीय क्रिकेट उत्सव में दर्शकों का आंकड़ा 45 हजार के पार हो गया। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान चंबा के फैन पार्क का बार-बार उल्लेख होने से जिले के पर्यटन और चलो चंबा अभियान को भी बूस्ट मिला है।
विज्ञापन


स्थानीय अर्थव्यवस्था और प्रतिभाओं को लाभ
फैन पार्क के माध्यम से स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों और व्यंजनों को बड़ा बाजार मिला, वहीं खेल गतिविधियों ने युवा खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया है। स्टेडियम जैसा माहौल मिलने से चंबा के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिला।

आईपीएल चेयरमैन और एचपीसीए मेंटर का जताया आभार
एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने आयोजन की ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से चंबा का नाम बार-बार दुनिया के सामने आना हमारे लिए गर्व का क्षण है। शर्मा ने कहा कि चंबा के लोगों का यह अनुशासन और उत्साह भविष्य में और भी बड़े आयोजनों के द्वार खोलेगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एग्जीक्यूटिव मीत ने कहा कि ऐतिहासिक चंबा शहर में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि शानदार रहा है। यहां की खूबसूरती और लोगों में क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए अगली बार फिर से बीसीसीआई से यहां फैन पार्क स्थापित करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें