फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी तक 45063 लोगों के हुए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अभी तक 45 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। यह बात उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी देते हुए कही। उन्होंने बताया कि शादी समारोह और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए जारी गाइडलाइन का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कोविड अस्पताल में रोगियों के उपचार के लिए बिस्तरों की क्षमता को 30 बेड तक बढ़ाने की कार्य योजना पर गति से कार्य किया जा रहा है। बिजली और पानी की उपलब्धता के लिए संबंधित विभागों से सुविधाएं सुनिश्चित करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 45063 लोगों की कोविड-19 के नमूनों की जांच की गई है।
जिले के 1000 की जनसंख्या में जांच की दर 86.79 हैं। अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 2237 रही है। इसमें सक्रिय केस 326 हैं और 1869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें रिकवरी रेट 83.55 रहा है। जिले में 259 लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। रेंडम सेंपलिंग को भी तेज गति प्रदान की जा रही है। समारोहों के आयोजन से पूर्व भी आयोजकों के साथ काउंसलिंग के माध्यम से उपमंडल स्तरीय संबंधित अधिकारियों के जारी दिशा-निर्देशों के बारे में समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने उप मंडलअधिकारी सलूणी किरण भड़ाना और चुराह मनीष चौधरी, तहसीलदार चुराह से कोविड-19 और शादी समारोह के आयोजन के दौरान निर्देशों की अनुपालना का जायजा भी लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त चंबा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 की उच्च न्यायालय के निर्देशों को कड़ाई से सुनिश्चित बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक चंबा अरुण कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. पंकज गुप्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. मोहन कुमार और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें