फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साक्षात्कार में 44 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 15 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित परिसर साक्षात्कार में बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी। साक्षात्कार में 97 युवाओं ने भाग लिया, इनमें से 44 युवाओं को निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर के पद पर नौकरी मिली।
विज्ञापन

परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए बेरोजगार युवा बुधवार सुबह ही कार्यालय में पहुंच गए। साक्षात्कार से पहले युवाओं की काउंसलिंग की गई। साथ ही ईईएमआईएस पोर्टल पर उनका पंजीकरण करवाया। इसके बाद परिसर साक्षात्कार शुरू हुआ। कंपनी के पदाधिकारियों ने एक-एक कर युवाओं को आमंत्रित किया और सवाल किए। इसमें 44 युवाओं की साक्षात्कार में सही जवाब दे सकें। कंपनी के सवालों का 53 युवा जवाब नहीं दे पाए। इसलिए कंपनी की ओर से इन युवाओं का चयन नहीं किया गया। उधर, जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 44 युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली है। भविष्य में भी युवाओं के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवा रोजगारन्मुख हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें