फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना विस्फोट के बाद चंबा शहर के आठ वार्ड किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर के बीचोंबीच धड़ोग मोहल्ले में कोरोना विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया है। इतना बड़ा आंकड़ा मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के आठ वार्डों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से वार्ड कसाकड़ा, धड़ो, हटनाला, चौगान, सपड़ी, चौंतड़ा, सुराड़ा और जनसाली वार्ड को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि साथ लगते मोहल्लों को बफर जोन में शामिल किया गया है। इन वार्डों में हर प्रकार की गतिविधि पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।
प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत दी है कि अगर इस परिस्थिति में कोई आदेशों की अवहेलना करता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि इन वार्डों में अब एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पार्षदों की जिम्मेवारियां भी तय कर दी गई है।
गौरतलब है कि शनिवार को पॉजीटिव आए 43 मामलों में चालीस मामले शहर के साथ लगते मोहल्ला धड़ोग से हैं। वर्तमान में यह मोहल्ला हॉटस्पॉट बना है। प्रशासन ने पहले ही धड़ोग के साथ कसाकड़ा वार्ड को कंटेनमेंट जोन में रखा था।
मगर शनिवार को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने छह अन्य वार्डों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में अब रेंडम सैंपलिंग भी करवाई जाएगी। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंबा बाजार भी बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे घर पर ही रहें और किसी तरह से आदेशों की अवहेलना न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें