फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टिन के शेड में भविष्य गढ़ रहे 418 विद्यार्थी

Wed, 29 Oct 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। ज्ञान का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल अब जिले में टिन की छतों के नीचे संघर्ष की कहानी लिख रहे हैं। यह हालात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के हैं। इसके भवन की जर्जर हालत के चलते 418 विद्यार्थी इन दिनों टिन के शेड में कक्षाएं लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

हाल ही में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मरम्मत कार्याें के लिए नौ लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर कार्य आरंभ भी किया, लेकिन दिवाली के बाद से ठेकेदार दोबारा लौटा ही नहीं।
विद्यालय परिसर में जगह-जगह बजरी, ईंट और मलबा बिखरा पड़ा है, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, कमरों की कमी के कारण कई कक्षाएं अस्थायी टिन शेड में चल रही हैं, जहां न सर्दी से बचाव है, न गर्मी से राहत है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमारु राम और सदस्यों सुरेंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार, नरेश कुमार और मनोज शर्मा ने बताया कि मौड़ा, सालवां, द्रेकड़ी, सेरी, करवाल, गवालू, भजौत्रा, बाड़का, नड्डल और सियुला पंचायतों से विद्यार्थी पांच से 15 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन विद्यालय की दयनीय स्थिति और अधूरे निर्माण कार्य ने बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि कार्य की धीमी रफ्तार से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि ठेकेदार को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके।

दिवाली के बाद कार्य रुका हुआ है, ठेकेदार को निर्देश जारी किए हैं और जल्द ही काम दोबारा शुरू करवाया जाएगा। कुमुद उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें