चंबा। ग्राम विकास समिति घांघणी के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने की। लोगों ने जिला प्रशासन को ग्राम पंचायत द्रम्मण के गांव चंबी को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही मांग की कि इस मार्ग को जल्द दुरुस्त करवाया जाए। इससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नवू कुमार, इंद्र, किशन, बेबी, संजीव, वनिता, बीना, पम्मी, पाछो, जगदीश कुमार, करनैल, रिंकू, हरि प्रसाद और सरिता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत द्रम्मण के गांव चंबी तक सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण पंचायत ने दस साल पहले किया गया था। मगर अभी तक इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के तहत नहीं किया है। इस बात को लेकर विकास समिति के पदाधिकारियों में काफी रोष है।
इस बारे में वह कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुुके है। मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ऐसे में हर समय इस मार्ग पर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाए।