फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बर्फबारी से 18 रूटों पर थमें वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में शनिवार को हुई भारी बर्फबारी से 18 रूटों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने विभिन्न रूटों पर भेजी बसों को वापिस डिपो बुलवा लिया है। वहीं पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में पर्यटकों ने बर्फ के बीच में खूब अठखेलियां की। सप्ताह के अंतिम दिनों में पर्यटकों की आमद बढ़ने से व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। जबकि कबायली क्षेत्र पांगी का बर्फबारी के बाद अब देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। ऊपरी और निचले क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी के बाद पांगीवासी घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
गौरतलब हो कि मौसम के बदले मिजाज के बाद निचले क्षेत्रों में होने वाली बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी से एक दर्जन रूटों पर बसों और अन्य वाहनों के पहिये थम गए हैं। बर्फबारी के चलते शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग, जम्मुहार-अगाहर मार्ग, कीड़ी-लग्गा मार्ग, बनीखेत-डलहौजी-खज्जियार मार्ग लक्कड़मंडी से खज्जियार के मध्य यातायात के लिए बाधित पड़ गया है। इसके अलावा डलहौजी जंदरीघाट मार्ग, चंबा-कोहल्ड़ी मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। चंबा-जुम्महार मार्ग और चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर बर्फबारी के बाद फिसलन को देखते हुए बसों को आधे रास्तें से वापिस जिला मुख्यालय बुलवाया लिया गया है। कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी से जहां ऊपरी चोटियां पूरी तरह बर्फ से लद गई हैं। वहीं, निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है। पांगी में पांगी-पुर्थी, पांगी-मिंधल, पांगी-रेई, पांगी-शूण, पांगी- हिल्ल, पांगी-परमार, पांगी-सुराल, पांगी-हुडान, पांगी-धरवास, पांगी-लुज, पांगी-चचौली, पांगी-वायासाच पास-बैरागढ़-चंबा यातायात के लिए बंद पड़े हैं। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि बर्फबारी के चलते बैरागढ़, जुम्महार मार्ग पर भेजी गई बसों को वापिस डिपो में लाया गया है।
विज्ञापन


डैनकुंड में एक फीट ताजा बर्फबारी
पर्यटन नगरी डलहौजी के गांधी चौक में आधा इंच, आहला और लक्कडमंडी में चार से छह इंच और डैनकुंड में एक फीट बर्फबारी हुई है। इसके अलावा चांजू और देहरा पंचायत के ऊपरी क्षेत्रों में चार से पांच इंच व निचले क्षेत्रों में एक से दो इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। मणिमहेश, कुवारसी, कुगति, चौबिया, सुप्पा, काली छौ, बडग्रा, जालसू, इंद्रहार, भटोर जोत, चन्हौता में बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है। साहो परिक्षेत्र के अधीन आने वाले अठलुंई, कीड़ी, दलेई और लग्गा में चार इंच से लेकर छह इंच तक बर्फबारी के बाद कड़ाकें की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


घरों से ज्यादा दूर न निकलें लोग : डीसी
जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालय के आसपास आधा दर्जन मार्गों पर यातायात बाधित है। उन्होंने कहा कि मार्गों पर फिसलन को देखते हुए एहतियात बरतने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से बारिश और बर्फबारी में घरों से दूर न निकलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें