अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बैजनाथ में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंबा जिले के 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता रविवार और सोमवार को आयोजित होगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा। जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि चंबा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में रजनीश कमुार, शकुंतला, विनोद कुमार, चुमारु राम, रोहित ठाकुर, पवन कुमार, नवीन कुमार, कुलदीप कुमार, कर्म सिंह, हेमराज, विपिन कुमार, बालक राम और रविंद्र कुमार के नाम शामिल हैं। जो खिलाड़ी चंबा से बैजनाथ गए हैं। वह अवश्य ही राज्य स्तर पर चंबा जिले का नाम रोशन करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। खिलाड़ी प्रतिभा को ओर निखार सकें। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी प्रतियोगिता में गए हैं। ताकि वह खिलाड़ियों का मार्ग दर्शन कर सकें।