फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में विकास कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
notice - फोटो : demo pics
विज्ञापन

रणजीत शर्मा

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में विकास कार्यों को लटकाने वाले आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। अगर इन ठेकेदारों ने इसके बावजूद तय समय अवधि कार्य शुरू नहीं किए गए तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इन सभी ठेकेदारों ने एक से अधिक कार्य लिए हैं। इस वजह से यह कोई भी काम समय पर पूरा नहीं कर पा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इसमें पुलों, डंगों के निर्माण समेत सड़कों के कार्य शामिल हैं। ठेकेदारों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। इसको देखते हुए अब विभाग ने ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है ताकि इन विकास कार्यों को गति मिल सके। परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में स्थानीय विधायक जियालाल कपूर ने आईपीएच और लोनिवि के काम लटकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही अब विभाग ने कार्यों में लापरवाही और लेटलतीफी बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जिन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, अगर उन्होंने तय सीमा अवधि के भीतर अधूरे कार्यों को पूरा नहीं किया तो विभाग ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर देगा। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए ठेकेदारों को समय अनुसार कार्य पूरे करने होंगे। इसकी वजह यह है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में नवंबर से लेकर मार्च माह तक बर्फबारी और बारिश का मौसम रहता है। इस दौरान कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन


सात महीने की अविध में ही यहां कार्य हो पाते हैं। अगर ठेकेदार इस दौरान भी कार्य में लापरवाही बरते तो इन कार्यों को करने में वर्षों का समय लग जाता है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता इंद्र ठाकुर उत्तम ने बताया कि काम लटकाने वाले 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर नोटिस के बाद भी ठेकेदार कार्य को पूर्ण नहीं करते हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें