सुंडला (चंबा)। ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में शनिवार को वार्षिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संख्या में भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने महामाई के भजनों का गुणगान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रात करीब 12 बजे तक चली भजन संध्या में भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने अपनी भेंटों से श्रद्धालुुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी ने मंदिर परिसर में आकर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारी औ सदस्य मौजूद रहे। रात करीब आठ बजे भजन संध्या का आगाज हुआ। इस दौरान नरेंद्र चंचल ने जे मैं हुंदा दातिए मोर तेरे बागा दां, जय माता दी बोलो भक्तों जय माता दी बोलो, जय-जय कार माता रानी दा आदि भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में कमल ठाकुर और अमर शर्मा ने बताया कि हर साल मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि भजन संध्या के मौके पर सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जो देर शाम तक जारी रही। भजन संध्या के सफल आयोजन के लिए मंदिर विकास कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए थे।