फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां में मुख्य पाइपलाइन टूटी, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
water purifier - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-रजेरा मार्ग पर करियां में सड़क के किनारे आइपीएच विभाग की मुख्य पाइप से पानी की लीकेज हो रही है। इस वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है तो वहीं क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि पाइप से करीब एक सप्ताह से ऐसे ही पानी बह रहा है।

मगर अभी तक आईपीएच ने पाइप को ठीक नहीं करवाया है। स्थानीय निवासी नरेश कुमार, शम्मी कुमार, अजय कुमार, ओम प्रकाश, चमन सिंह, कुलदीप सिंह, राज कुमार, संजय कुमार और बलदेव कुमार ने बताया कि करियां में आइपीएच की पाइप लीक होने के कारण कई दिनों से सड़क पर पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग ने जगह-जगह पर लिखा है कि पानी अनमोल है इसे व्यर्थ न गवांए। मगर सड़कों पर बहते व्यर्थ पानी को रोकने के लिए विभाग ही कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर बहते हुए व्यर्थ पानी की बर्बादी रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि आम लोगों को पेश आ रही पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ सके। अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि लीक हो रही पाइपों को जल्द ठीक करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें