फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की दबिश
विज्ञापन

पॉलिथीन प्रयोग होने की मिली थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूूूरो
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने शुक्रवार को पॉलिथीन चैकिंग अभियान के तहत शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी दुकान से पॉलिथीन बरामद नहीं किया गया। औचक निरीक्षण की अगुवाई जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने की। विभाग के निरीक्षण अजय कौंडल भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते दिनों इसके बारे में विभाग को शिकायत की थी कि शहर में सब्जी विक्रेता पॉलिथीन में सब्जियां बेच रहे हैं। इस मामले की जैसे ही विभाग को शिकायत मिली तो शुक्रवार को सुबह के वक्त औचक निरीक्षण किया गया लेकिन किसी भी दुकान से पॉलिथीन नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि पॉलिथीन में सब्जी न बेची जाए। यदि ऐसा करता हुआ होई सब्जी विक्रेता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में दबिश देने के बाद विभागीय टीम ने शहर के समीप लगते समस्त पेट्रोल पंपों में भी निरीक्षण किया। जहां उपभोक्ताओं को पेट्रोल में दी जा रही सुविधाएं परखी गईं। निरीक्षण के दौरान किसी भी पेट्रोल में खामियां नहीं पाई गईं। यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें