फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा दाम वसूलने पर कारोबारियों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला खाद्य एवं आपूूर्ति विभाग चंबा की टीम ने शनिवार को दोपहर बाद शहर की सब्जी विक्रेताओं और किराना स्टोर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने कारोबारियों के लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 के तहत चालान काटे।

इसमें एक चालान रेट लिस्ट न लगाने पर सब्जी विक्रेता का काटा गया है। इसके साथ ही बीस किलोग्राम सब्जी जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान छह दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देकर विभाग ने रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद बिना रेट लिस्ट लगाकर दुकानदारी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसना है। ताकि ग्राहकों से अतिरिक्त पैसों की वसूल न हो। विभागीय टीम की दबिश के दौरान सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विभागीय टीम की अगुवाई डीएफएससी चंबा विजयेंद्र सिंह नरयाल ने की। इसके अलावा टीम में लीगल मैट्रोलॉजी अधिकारी नीरज भारती और मैहला ब्लॉक के इंस्पेक्टर राम स्वरूप शर्मा मौजूद रहे।

ौरतलब है कि शहर में बिना रेट लिस्ट के सब्जी विक्रेता और किराना स्टोर दुकानदारी कर रहे हैं। इसके चलते ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस मामले को लेकर हाल ही में विभाग की शिकायत मिली थी।

शिकायत के आधार विभागीय टीम ने शनिवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण कर ग्राहकों को चूना लगाने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा। विभाग ने निरीक्षण के दौरान साफ कहा है कि अगर दुकानदार बिना रेट लिस्ट के दुकानदारी करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा के नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद सब्जी विक्रेताओं और किराना स्टोरों में दबिश दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दो चालान किराना स्टोर, एक चालान सब्जी विक्रेता का किया गया है। इसके तहत बीस किलो ग्राम सब्जी जब्त की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें