फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात, शीतलहर की चपेट में जिला

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। वहीं निचले क्षेत्रों में दिन भर बारिश होती रही। इससे समूचे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। इससे दिन भर लोग घरों में ही दुबके रहे। भरमौर के मणिमहेश, कैलाश, कुगति, चौबिया, काली छौ, जालसू और कवांरसी में 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। तीसा के साच पास, नोडल धार, दंतूई और किहार की गुलू की मंडी, सोनइत और पद्घरी जोत में दस सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है।

ताजा हिमपात होने से निचले क्षेत्रों में भी शीत लहर बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह आग सेंकते नजर आए। चैन सिंह, रूपलाल, मनोज कुमार, सुरेश, अमर सिंह, योगराज, सुरेंद्र, अमर चंद, हंसराज और नरैण सिंह ने बताया कि इस साल बर्फबारी इतनी ज्यादा नहीं हुई है। इसको लेकर बागवान काफी चिंतित थे। बर्फबारी सेब की फसल के लिए संजीवनी का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बर्फबारी होना बागवानों के लिए राहत भरा है। उन्होंने बर्फबारी होने से सेब की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। इससे बागवानों की आर्थिकी में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बर्फबारी न के बराबर हुई थी। इसकी वजह से सेब की फसल पर भी बुरा प्रभाव पड़ा था। कई बागवानों को घाटा उठाना पड़ा। इस बार सीजन की तीसरी बर्फबारी होने से बागवान काफी खुश हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें