फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप अध्यक्ष समेत चार पार्षद भाजपा में शामिल

विज्ञापन
bjp-cong - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। नगर परिषद अध्यक्ष समेत चार पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की मौजूदगी में पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कांता ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर पार्षदों ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा। इससे पहले कांग्रेस ही नगर परिषद में सत्तासीन रही। चौगान वार्ड पार्षद अंजलि मल्होत्रा ने कहा कि वह यूथ कांग्रेस में चंबा-कांगड़ा प्रवक्ता के पद पर थीं। मगर कांग्रेस में महिला को कोई मान सम्मान नहीं दिया जाता है। इसके चलते उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ा है। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। चंबा में विकास कार्यों को गति प्रदान होगी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन

जनसाली वार्ड पार्षद सीमा कश्यप ने कहा कि वह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष थीं। मगर उन्हें कभी भी कोई मान सम्मान नहीं दिया गया। कांग्रेस कार्यक्रम में उनका और अन्य महिलाओं का अनादर किया गया। जबकि भाजपा में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई नीतियां चलाई हैं। कसाकड़ा वार्ड पार्षद वर्षा ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से चंबा विकास में पिछड़ा है। शिमला में बैठे नेता चंबावासियों को जबरदस्ती किसी को वोट डालने के आदेश दे रहे हैं। जबकि इससे चंबा को कोई फायदा नहीं है। इस बार भाजपा प्रत्याशी विजयी होगा। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को आरक्षण देने की बात तो जरूर होती है। मगर आरक्षण दिया नहीं जाता। इसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें