फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षकों की सुरक्षा का हो पूरा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
हिमाचल प्रदेश फॉरेस्टर वेलफेयर एसोसिएशन मंडल चंबा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अध्यक्ष जगजीत सिंह ने की। इसके अलावा महासचिव प्रेम भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला मंडी के वन मंडल करसोग की सेरी कतांडा बीट में कार्यरत वनरक्षक की निर्मम हत्या वन माफिया ने ही की है। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को ज्ञापन भेजकर इस मामले की जांच उच्च स्तर पर करवाने की मांग की है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस तरह की घटनाओं को देखते हुए वनरक्षकों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। समस्त वन कर्मचारियों को हथियार मुहैया करवाए जाएं ताकि निहत्थे वनरक्षक अपनी जान की सुरक्षा वन माफिया तथा जंगली जानवरों से कर सकें। अकेले डंडे के सहारे इतने बड़े इलाके में गश्त करना अपनी जान को जोखिम में डालने के समान है। संघ ने मांग उठाई है कि समस्त राज्य में वन थाने खोलने की व्यवस्था की जाए और सामूहिक गश्त की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें