चुवाड़ी (चंबा)। परछोड़ पंचायत के नरोला में पैरापिट से नीचे गिरने के कारण 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय शर्मा निवासी घटासनी, ककीरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि परिजनों ने मामले में किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद