फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुकान से उड़ाई 40 हजार की नकदी और स्कूल बैग

विज्ञापन
चंबा के रजिंडू पंचायत के गांव ​स्थित दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत रजिंडू के काकरेठ स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर चोर ने 40 हजार की नकदी, स्कूल बैग, जूते और वर्दी पर हाथ साफ कर दिया। अल सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे दुकानदार ने जब दुकान का ताला टूटा हुआ देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने दुकान के भीतर जाकर देखा तो स्कूल बैग, जूते और वर्दी सहित 40 हजार की नकदी गायब थी। प्रभावित ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित दुकानदार जलो राम ने बताया कि उसका घर खरगा गांव में है। लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने काकरेठ में रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली है। रोजमर्रा की तरह रविवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। लेकिन, सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए। दुकान के भीतर रखी 40 हजार की नकदी, स्कूली बच्चों की वर्दी, बैग और जूतों पर अज्ञात चोर हाथ साफ कर गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें