धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में सोमवार को शुरू हुई स्कूली अंडर-19 राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट के श
26 से 28 अक्तूबर तक धर्मशाला में होगी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर पर चयन का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। धर्मशाला में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंबा के 40 खिलाड़ी भाग लेंगे। विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर खिलाड़ी पदक जीतने और जिले का नाम रोशन करने के लिए दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सकता है। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चंबा के 40 खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है। खिलाड़ियों ने इसके लिए तैयारी की है और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अनुभव हासिल करने और प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर देती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। संवाद