फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली का बिल जमा न करवाने वाले 360 उपभोक्ताओं के कटेंंगे कनेक्शन

Fri, 24 Oct 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा-एक के तहत बिजली का बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने 360 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित कर उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड की टीमें फील्ड पर उतर गई है और चरणबद्ध तरीके से डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अनुसार इन उपभोक्ताओं से करीब 23 लाख रुपये की राशि बिल के रूप में वसूलनी है। इससे पहले भी बोर्ड की ओर से इन उपभोक्ताओं को मौखिक रूप से सूचित किया था, लेकिन उन्होंने तय समयावधि में बिल जमा नहीं करवाए। अब बोर्ड की ओर से इन्हें डिफॉल्टर घोषित कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अस्थायी रूप से कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल की राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। भुगतान के बाद ही बिजली कनेक्शन बहाल किया जाएगा। यदि उपभोक्ता इसके बावजूद राशि जमा नहीं कराते हैं तो बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस कार्रवाई के पीछे बोर्ड का उद्देश्य राजस्व की हानि को रोकना और उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करवाने के लिए प्रेरित करना है।
360 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित कर उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई से बचने के लिए सभी उपभोक्ता 26 और 27 अक्तूबर को बिजली बिल जमा करवाएं। टीआर ठाकुर, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड उपमंडल चंबा-एक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें