चंबा। जिले में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 34 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजा गया है। यहां सैंपलों की जांच होगी। बिहार और आगरा से चंबा लौटे दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था। मगर होम क्वारंटीन के दौरान 34 लोग कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए। एहतियात के तौर इन सभी लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं।
अगर इन लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो चेन बढ़ सकती है। इन लोगों फिलहाल सैंपलों की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 34 लोग आए हैं। ड्ढनके सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजे गए हैं।