फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली-न्याग्रां मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर घडोह के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। इन्हें एंबुलेंस और निजी वाहनों से घटनास्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही होली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल में जाकर हादसे का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच को लेकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक बोलेरो होली से न्याग्रां की तरफ जा रही थी। घडोह के पास चालक का गाड़ी पर नियंत्रण खो गया। इसकी वजह से गाड़ी सड़क से नीचे 70 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
उन्होंने खाई से घायलों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। यहां से निजी वाहनों और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। राजिंद्र कुमार, रजत कुमार, सोभिया राम, अमित कुमारा चंबा सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। वहीं, रमेश चंद, मधुबाला को सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर गाड़ी दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें