फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाड़ से चंबा के लिए साल की पहली उड़ान, 33 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा

विज्ञापन
किलाड़ से चंबा उड़ान के लिए हेलीपैड पर चौपर का इंतजार करते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र किलाड़ में फंसे लोगों के लिए आखिरकार इस साल की पहली हवाई उड़ान हुई। इसमें बुधवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से दो मरीज, तीन बच्चों सहित 33 लोग आर-पार हुए। इससे घाटी में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल किलाड़ से रेफर दो मरीजों को सुल्तानपुर हैलीपैड में उतारने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां मरीजों को दाखिल किया गया। पिछले कुछ समय से पांगी में खराब मौसम के चलते हवाई उड़ानें नहीं हो पा रही थी। हवाई उड़ान न होने से पांगी से चंबा का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। इस कारण लोग बर्फबारी के कारण पांगी में ही फंस गए थे।
बुधवार को उपमंडलीय प्रशासन के आग्रह पर चंबा से किलाड़ के बीच विशेष हवाई उड़ान हुई। इस हवाई उड़ान के जरिये 17 लोगों ने किलाड़ का रुख किया और किलाड़ से 16 लोग हवाई उड़ान से चंबा पहुंचे। इसमें दो मरीज भी शामिल रहे। उड़ान होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांगी जाने वाले सभी रास्तें भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हैं। साचपास मार्ग जहां नवंबर माह से ही बंद है तो वहीं, वाया जम्मू किलाड़ भी बर्फ के कारण ठप है। यहां मार्ग को बहाल करने के प्रयास प्रशासन कर रहा है। मगर भारी बर्फबारी के कारण आवाजाही में परेशानी आ रही है। पिछले दिनों भी हेलीकॉप्टर की उड़ान को लेकर शेड्यूल तय हुआ था।
मगर खराब मौसम के कारण उड़ानें नहीं हो पाई। वहीं, घाटी के लोगों चैहणी सुरंग निर्माण की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक सुरंग निर्माण को लेकर कोई उचित कदम केंद्र और प्रदेश सरकार ने नहीं उठाई है। ऐसे में साल के करीब पांच से छह माह लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा ने बताया कि खराब मौसम के कारण हवाई उड़ानों हर बार दिक्कतें आती हैं। प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन से पांगीवासियों को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है।
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि बुधवार को किलाड़ से चंबा के लिए उड़ानें हुई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के माध्यम से 33 लोग आरपार हुए। उन्होंने कहा कि मरीजों को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया है। आगामी दिनों में भी यहां उड़ानें करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें