हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को दो स्कूल कर्मचारियों समेत 33 नए कोरोना के मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 53 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब एक्टिव केस 343 हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 245 लोगों के सैंपलों की जांच की गई।
नए संक्रमित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नुड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चूहन, मुकलाला, चौगान, मलूंडा, चंबी, भटका, कुड्डी, कंडयाडका, करेल, मठियार, धरवास, बटारी, शुक्रा, हसवानी, भलूंई, देयोरी, तेकला, सारा, मांजू, बिड़याली, तरेला, बगोटू और गुवाड़ी से संबंधित हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना के मामले करीब तीन सप्ताह से बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके लोग बिना मास्क घूम रहे हैं और कोरोना नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। इससे आगामी समय में खतरा बढ़ सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें।