चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर सड़क पर सोमवार को दोपहर के समय ट्रैफिक जाम लग गया। इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक जाम में मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस भी फंस गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैफिक जाम को खोला। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में मौजूद मरीज ज्यादा गंभीर नहीं था। अन्यथा जाम में फंसने की वजह से मरीज के इलाज में देरी होने से कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।